फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी का निजी संस्थान से अनुबंध तोडने की मांग के लेकर अनशन

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को निजी संस्थान के अनुबंध को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन करत? - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सरकार से निजी संस्थान से प्रो बोनो एग्रीमेंट रद्द करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। कहा कि अस्पताल को बदहाल होने से बचाने के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ता आंदोलन के तहत आमरण अनशन पर बैठे गए। दल के केंद्रीय नेता केंद्रपाल तोपवाल ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। आंदोलन के समर्थन में दल और अन्य लोगों ने जमकर नारेबाजी की। राज्य सरकार से तत्काल अस्पताल को स्वयं द्वारा संचालन करने के लिए घोषणा करने की मांग की। दल के वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार का निजी संस्थान से समझौता फेल साबित हुआ है। लिहाजा सरकार को एग्रीमेंट कैंसिल कर देना चाहिए। कहा कि जनभावनाएं है कि सरकार ही स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को देखे। मौके पर पहुंचकर तमाम लोगों ने यूकेडी के आंदोलन का समर्थन किया। कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों को निजी संस्थाओं की प्रयोगशाला बनाने से रोकने के लिए हर स्तर पर संघर्ष होगा। प्रदर्शन में भावना मैठानी, संजय डोभाल, जगदंबा, राकेश तोपवाल, प्रमोद डोभाल, शशिधर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें