फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब तीन लाख रुपये के ज्वेलरी, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते 22 दिसंबर को हरीश रावत पुत्र स्व. बसंत सिंह रावत निवासी गली नंबर चार, आशीर्वाद काॅलोनी, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने तहरीर दर्ज कराई। बताया कि 21 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी, नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान श्यामपुर क्षेत्र से दो शातिर युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी युवकों के कब्जे से चोरी की गई करीब तीन लाख रुपये की ज्वेलरी, 13,780 रुपये नकद, दो घरेलू गैस सिलिंडर, एक टुल्लू पंप व अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निवासी गली नंबर 25, कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश और निखिल उनियाल उर्फ बॉबी निवासी निकट प्राइमरी स्कूल, भट्टोवाला, ऋषिकेश के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों मजदूरी करते हैं और नशे के आदी हैं। अपनी नशे की पूर्ति करने के लिए उन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें