कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को अमित ग्राम निवासी भगत सिंह पयाल ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि बृहस्पतिवार की रात वह घर के बाहर अपना ट्रैक्टर खड़ा किए थे। शुक्रवार की सुबह देखा तो वहां ट्रैक्टर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन नहीं मिला। कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी पर दो संदिग्धों को चिह्नित किया गया। शनिवार को आईडीपीएल मैदान के समीप से आदित्य गुंरग निवासी चंद्रभागा पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश व दीपक कुमार निवासी गली नं. पांच चंदेश्वर नगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया।