फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में भीड़ बढ़ने पर जानकीसेतु में दुपहिया वाहनों के आवागमन पर लगेगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। बैशाखी पर्व पर महाकुंभ शाही स्नान के दौरान तीर्थनगरी के लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए जानकी सेतु पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। इसके साथ ही लक्ष्मणझूला पुल पर भी पूर्णत: आवागमन बाधित रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना लक्ष्मणझूला में कुंभ मेला सुपर जोनल अधिकारी, पौड़ी एसएसपी पी रेणुका देवी ने लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र के होटल व्यवसायी, व्यापारी और निकाय प्रशासन के साथ मिलकर एक बैठक की। इसमें उन्होंने यातायात व्यवस्थाओं पर चर्चा कर व्यवस्थाएं चाकचौबंद बनाने रखने की बात की। इस दौरान उन्होंने बैशाखी पर्व पर भीड़ उमड़ने पर जानकी सेतु में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लक्ष्मणझूला से लेकर वेद निकेतन तक प्रतिबंधित घाटों पर स्नान न करने के निर्देश दिए हैं।
इस मौके पर श्रीनगर सीओ श्याम दत्त नौटियाल, थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अध्यक्ष माधव अग्रवाल, सभासद जितेंद्र धाकड़, नारायण सिंह रावत, गुरुपाल बत्रा, देवेंद्र राणा, ओमप्रकाश शर्मा, रमन शर्मा, शुभम सिंघल, शलब अग्रवाल, महेश अग्रवाल और मनीष राजपूत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें