फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डीपीएस में दो सप्ताह का बास्केटबॉल समर कैंप शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में दो सप्ताह के बास्केटबॉल समर कोचिंग कैंप का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के निदेशक विनय रतूड़ी ने किया। निदेशक ने शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर टिहरी डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से संचालित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण सीनियर नेशनल बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षक आकाश नौटियाल और अंकित असवाल दे रहे हैं। शिविर में अंडर-9 से अंडर-16 तक के 60 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव वहिद अहमद, स्कूल सचिव सोमिल रतूड़ी, प्रधानाचार्य रनबीर सिंह नेगी, सुबेदार मेजर (सेनि) जेपी सकलानी, थमन थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें