फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अभिभावक और शिक्षकों के बीच संवाद पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। ढालवाला स्थित पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रथम अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। अभिभावक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन के बीच आपसी संवाद पर चर्चा की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष शैलेंद्र चमोली ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही विद्यालय का उद्देश्य नहीं है, बल्कि जीवन कौशल, कला, संगीत, खेल और नैतिक शिक्षा प्रदान करना भी है। इस मौके पर अभिभावक विपिन भट्ट, रचना रावत, राजेंद्र नेगी, हेमलता कुकरेती, रेखा देवी, मोनिका बुटोला, सोहनलाल, कल्पना, विनीता देवी, विवेक डोभाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें