फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो शातिर

Mon, 04 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
घरों की रेकी कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डोईवाला और हर्रावाला क्षेत्र में की गई कई चोरी को स्वीकार किया है। आरोपियों के पास आलानकब, टार्च आदि बरामद हुए है। उनकी निशानदेही पर एक बाइक और लगभग तीन हजार की नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चोरियों के खुलासे को लेकर पुलिस सक्रिय थी। शनिवार देर रात हर्रावाला पुलिस चौकी क्षेत्र से दो शातिर चोर पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। आरोपियों की पहचान राजू पुत्र अमर सिंह निवासी मारवाड़ी इंद्रा नगर थाना इतमादौला जिला आगरा उत्तरप्रदेश और तुलसी राम पुत्र सैनमदन निवासी ग्रामबन थाना गुलाबगंज जिला विदिशा मध्यप्रदेश के रूप में कराई।

उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रेन और बस से आकर घरों की रेकी कर चोरी के लिए चिह्नित कर और फिर घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाते रहे। देर रात भी दोनों चोरी की मंशा से आए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से पकड़ में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें