हाईवे निर्माण कम्पनी की मशीन रात के अंधेरे और कोहरे के चलते नहीं दिखने से हाई टेंशन लाइन से जा टकर
- फोटो : RISHIKESH
रायवाला। नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में लगी एक मशीन शुक्रवार सुबह चार बजे खांडगांव के पास कार्य करते हुए ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इस दौरान करंट की चपेट में आकर मशीन के दो ऑपरेटर झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब रेलवे अंडर पास के लिए खांडगांव में पीएनबी बैंक के पास पुराने हाईवे को काटकर बनाए गए नए हाईवे की दीवारों पर कंक्रीट भरान का कार्य चल रहा था। रात के अंधेर और कोहरे के चलते ऑपरेटर को ऊपर से गुजर रही पिटकुल विभाग की हाईटेंशन लाइन दिखाई नहीं दी। तभी अचानक प्रेशर मशीन का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराने के चलते मौके पर भारी विस्फोटक आवाज और तेज रोशनी की के बीच प्रेशर मशीन में कंरट दौड़ गया। प्रेशर मशीन पर कार्य कर रहे दोनो ऑपरेटर कंरट की चपेट में आ गए। इनमें से एक एक का हाथ झुलस गया। मौके पर कार्य कर रहे अन्य मजदुरों ने हादसे की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी। कंरट की चपेट में आए दोनों ऑपरेटरों को 108 की मदद से तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। निर्माण कंपनी उप्र राज्य सेतू निगम के अवर अभियंता ओपी राम ने बताया कि दिन और रात की पाली में कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। रात को अंधेरा और घने कोहरे के चलते ऑपरेटर को हाईटेंशन लाइन नहीं दिखी, जिसके चलते हादसा हो गया। लेकिन दोनों घायल सुरक्षित हैं, जिनका एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।