ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर शनिवार को गंगा में नहाते समय दो सदस्य अचानक पैर फिसलने से गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। दोनों को बहता देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की चीख पुकार सुनकर घाट पर तैनात जलपुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाला और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि दोनों की पहचान लक्ष्मण (30) और राजीव (40) निवासी शिवहारा, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है।