फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दो उड़ानें रही रद्द, दो देरी से आई एयरपोर्ट

Wed, 31 Dec 2025 08:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। देहरादून एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण सुबह की दो उड़ानें रद्द रही। जबकि उसके बाद आने वाली दो उड़ानें देरी से एयरपोर्ट पहुंची। सुबह 7:55 बजे अहमदाबाद से आने वाली इंडिगो और उसके बाद 9 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें रद्द रही। जबकि इंडिगो जयपुर पौने दस बजे के स्थान पर 11:11 बजे और एअर इंडिया मुंबई 9:55 के स्थान पर 11:34 बजे एयरपोर्ट पहुंची। संवाद
विज्ञापन

-
अधिकतम तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज
जौलीग्रांट। क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक आसमान में हल्के बादल और हल्का कोहरा छाया रहा। जिससे पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। पिछले कुछ दिनों से लोगों को कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 13.8 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया। जबकि मंगलवार का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें