फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन रखने में दो पर जुर्माना, तीन का चालान

Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
विज्ञापन
पालीथिन
विज्ञापन
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नगर पालिका ऋषिकेश और मुनिकीरेती ने अपने-अपने क्षेत्र में पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाया और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। पॉलीथिन मिलने पर दो से जुर्माना वसूला और तीन का चालान किया गया है।
विज्ञापन



नगर पालिका ऋषिकेश में शुक्रवार को टास्कफोर्स ने शहर कोपॉलीथिन से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी वीपीएस चौहान ने बताया कि पुष्कर मंदिर मार्ग, गोल मार्केट, तिलक रोड पर दोने, पत्तल बेचने वाले होल सेलरों के यहां छापेमारी की।

पॉलीथिन मिलने पर दो होल सेलरों से पंाच, पांच हजार का जुर्माना वसूला और दो किलो पॉलीथिन जब्त की। टीम में टास्क फोर्स प्रभारी आनंद मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक अरविंद डिमरी, सचिन रावत, जेई तरूण लखेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मुनिकीरेती नगर पंचायत ने ढालवाला, रामझूला मार्केट क्षेत्र में पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्रवाई की। पॉलीथिन का उपयोग करने पर तीन दुकानदारों का चालान किया। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक दयानाथ, कर एवं राजस्व निरीक्षक  अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, कर संग्रहकर्ता एमएस रावत, देवेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें