फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जेई को घेरा

Wed, 03 Aug 2016 02:09 AM IST
rishikesh
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्राम सभा खदरी के लोगों का जल संस्थान और लोनिवि के अधिकारियों पर गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल संस्थान के जेई का घेराव किया। पेयजल और सड़क मार्ग की व्यवस्था में सुधार न होने पर ग्रामीणों ने जल संस्थान और लोनिवि कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्राम सभा खदरी के चोपड़ाफार्म क्षेत्र में एक निजी मोबाइल कंपनी केबिल बिछाने का काम कर रही है। केबिल बिछाने के लिए जगह-जगह सड़क खोदी गई है। सड़क की खुदाई होने से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। कई जगह पानी लीकेज होकर सड़क पर बह रहा है। घरों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सड़क पर गड्ढे होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। गड्ढों में दुपहिया वाहन रपट कर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने जल संस्थान के जेई  हिमांशु असवाल का घेराव किया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस कंपनी ने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त की है उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। जेई ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद ही वे शांत हुए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले जब मोबाइल कंपनी ने सड़क की खुदाई की थी तो लोक निर्माण विभाग ने ये कहकर कार्य रूकवा दिया था कि कोई अनुमति नहीं दी गई है। बरसात में कार्य नहीं हो सकता। अब पीडब्ल्यूडी मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग पर दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता अविनाश भारद्वाज सड़क के निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने लोगों को जल्द गड्ढे भरने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में विनोद चौहान, पूर्णांनंद भट्ट, बेलम पुंडीर, रघुवीर यादव, लक्ष्मण राणा,  ओमकार चौहान, दिगंबर रावत, विनोद डबराल, वीर सिंह बुटोला, विनोद भट्ट, विक्रम पेटवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें