फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: वाहनों से टायर व बैटरी चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों से बैटरी व टायर चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चार बैटरी, रिम सहित दो टायर व घटना में प्रयोग ट्रक भी बरामद किया है।
विज्ञापन




कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे ने बताया कि उत्तरकाशी के जोशियाड़ा निवासी प्रभुनाथ गुसाई ने लिखित तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि बीते 16 अक्तूबर को उनके ड्राइवर ने रात नौ बजे गुमानीवाला शिव मंदिर के पास उनका ट्रक खड़ा किया था। सुबह जब ड्राइवर ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक के दोनों पिछले टायर रिम सहित गायब थे।

गजेंद्र सिंह नेगी निवासी मनसा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश ने भी तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 24 अक्तूबर को रात 11 बजे उन्होंने अपने दो वाहन खांड गांव में आरटीओ के पास खड़े किए थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों वाहनों की चार बैटरियां चोरी कर ली हैं।
विज्ञापन




पुलिस ने संबंधित घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर दो युवकों की ओर से ट्रक का प्रयोग करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई। जिस पर बीते 25 अक्तूबर की देर शाम को मनसा देवी फाटक के पास से दोनों शातिर युवकों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मसरूर व शाहबाज दोनों निवासी ग्राम उग्राह, गागलहेड़ी, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें