फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब की 17 पेटी लेकर जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने वाहन सीज कर व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह नया रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक सेंट्रो कार चालक राकेश सिंह भंडारी, निवासी बलजीतफार्म, खदरी श्यामपुर ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो कार में पुलिस टीम को 17 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पहले भी थाना मुनिकीरेती में आबकारी अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। उधर दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने बीते रविवार को हनुमान मंदिर चंद्रेश्वरनगर के पास से संदीप साहनी उर्फ मच्छर, निवासी गली नंबर 22, चंद्रेश्वरनगर को 48 पव्वें अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें