फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: महादेव मंदिर में विधि-विधान से हुआ तुलसी विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरालाल मार्ग स्थित महादेव मंदिर में तुलसी विवाह कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। उपस्थित महिलाओं ने विधि-विधान के साथ तुलसी माता एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मंगल गीतों के बीच विवाह की रस्में निभाई गईं। पंडित महेश मिश्रा ने बताया कि हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। तुलसी विवाह का आयोजन परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें