यहां यह लोग चारपाई लगाकर सो रहे थे। यह चारों लोग ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विक्रम (22) पुत्र बनवारी और करण (22) पुत्र मंगरु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संगीत (14) पुत्र धारा और उसका बड़ा भाई रणजीत (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। घटना के बाद सभी बागड़ी परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए और मौके पर हंगामा करने लगे।
पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।