फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: काली मंदिर के पास खराब हुआ ट्रक, हाईवे पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Thu, 12 Nov 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- ढाई घंटे तक रेंगते रहे वाहन, जाम में फंसी रहीं रोडवेज की कई बसें
विज्ञापन

- आईएसबीटी ऋषिकेश में बस न मिलने से घंटों परेशान हुए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। इंद्रमणि बडोनी चौक से तीन किलोमीटर आगे, काली मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक सीमेंट कंक्रीट मिक्सर ट्रक के खराब होने से ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में देहरादून से ऋषिकेश आ रही कई रोडवेज बसें भी फंस गईं, जिससे आईएसबीटी पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका।
दोपहर करीब ढाई बजे देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रहा यह ट्रक ठीक काली मंदिर की ढाल पर खराब हो गया। ट्रक के बीच सड़क पर खड़े होने से देहरादून से आने वाले वाहनों की सात मोड़ तक लंबी कतार लग गई। काली मंदिर से लेकर वन विभाग की बड़कोट रेंज चौकी तक वाहनों की कतारें ही कतारें नजर आ रही थीं। इस भीषण जाम में रोडवेज की कई बसें भी फंस गईं, जिसके चलते वे अपने निर्धारित समय पर आईएसबीटी ऋषिकेश नहीं पहुंच पाईं। बसों की कमी से आईएसबीटी पर देहरादून जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए एक-एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

हालात यह थे कि जैसे ही कोई बस स्टैंड पर पहुंचती, यात्रियों की भीड़ उसे पकड़ने के लिए दौड़ पड़ती। बसें तुरंत फुल हो जाने के कारण यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी। सूचना मिलने पर शाम करीब साढ़े चार बजे पुलिस टीम क्रेन लेकर मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को सड़क के किनारे कराया गया और यातायात सुचारु किया गया। शाम पांच बजे के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य होने से यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

देहरादून रोड पर काली मंदिर के पास ट्रक खराब होने से दोनों ओर जाम लग गया था। इसमें रोडवेज की कई बसें फंस गई थीं, जिससे यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। शाम पांच बजे स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई थी। - नवीन तिवाड़ी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, रोडवेज ऋषिकेश डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें