जाम से निजात दिलाने के उपाय
- शहर में प्रस्तावित फ्लाईओवर व एलिवेटेड रोड का जल्द निर्माण।
- पर्याप्त पुलिस, पीएसी के जवानों की ड्यूटी ट्रैफिक संभालने में लगाई जाए।
- हाईवे और बाइपास मार्ग के किनारे चल रहे बस, टैक्सी सर्विस सेंटरों को वीकेंड पर बंद किया जाए।
- शहर में पार्किंग निर्माण।
बोले स्थानीय लोग
पहले ऋषिकेश में वीकएंड पर ही जाम लगता था, अब हर रोज जाम लग रहा है। इससे स्थानीय लोगाें को परेशानी हो रही है। लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। ऋषिकेश में लग रहे जाम को लेकर शासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
- रमाबल्लभ भट्ट
वीकएंड के कारण हाईवे पर जाम लगने के कारण श्यामपुर से ऋषिकेश में पहुंचने में कई घंटे लग रहे हैं। हाईवे दोनों ओर से पैक हो जाता है। हाईवे पार करना भी मुश्किल हो रहा है। जाम के कारण रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
- बीना भट्ट
रोज-रोज के जाम के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी होने के साथ ही चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानी होती है। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस को पार्किंगों की संख्या बढ़ानी होगी। साथ ही पैरा मिलिट्री की मदद लेनी होगी। - अनिल चंदोला, स्थानीय निवासी
पर्यटकाें की जुबानी
परिवार के साथ आया हूं। मेरी कार बिना एसी वाली है। हरिद्वार से सुबह 10 बजे से तीन घंटे के बाद एक बजे रामझूला पहुंचा। यहां जब कार जाम में फंसी तो गर्मी से बचने के लिए कार को वहीं पार्क कर पेड़ की छांव के नीचे बैठ गया। यदि मुझे जाम की जानकारी होती तो मैं घर से नहीं चलता।
- महेश, फरीदाबाद
हर साल जून महीने में ऋषिकेश आता हूं। मुझे पता था कि वीकएंड पर जाम लगता है, लेकिन सोमवार को भी हरिद्वार से ऋषिकेश तक जाम में फंसने से हैरान हूं। गर्मी के कारण पूरा परिवार परेशान हो गया है। पिछले साल तक जब भी आता था तब आसानी से शिवपुरी कौडियाला तक पहुंच जाता था।
- प्रकाश, दिल्ली