तीन दिन जोधपुर एक्सप्रेस और एक दिन अजमेर एक्सप्रेस तीर्थनगरी तक संचालित होगी। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों की मानें तो लंबी दूरी की ट्रेनें फिलहाल अर्द्घकुंभ स्नान पर्व में ट्रायल पर चलेंगी। यदि पैसेंजरों की संख्या ठीक रही तो एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन स्थायी भी हो सकता है।
व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठन लंबे समय से हरिद्वार तक आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन तीर्थनगरी तक करने की मांग को लेकर मुखर रहे हैं। अब मामले में कुछ आसार बनते नजर आ रहे हैं। स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि बाडमेर-जोधपुर एक्सप्रेस 13 से 16 अप्रैल तक और अजमेर एक्सप्रेस 15 अप्रैल को तीर्थनगरी तक संचालित होगी।
जोधपुर एक्सप्रेस की आमद रेलवे स्टेशन पर सुबह निर्धारित समय 10 बजकर 55 मिनट और रवानगी चार बजकर 45 मिनट पर होगी। अजमेर एक्सप्रेस दोपहर एक बजे आएगी और 6 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान करेगी। लंबी दूरी का संचालन प्रयोग के तौर पर किया जा रहा है। पैसेंजर की संख्या और निश्चित आय के आधार पर एक्सप्रेस को नियमित चलाया जा सकता है। हालांकि अजमेर एक्सप्रेस मंगलवार, गुरुवार और रविवार को तीन संचालित होती है।
यह रहेगा रुट
बाडमेर जोधपुर एक्सप्रेस सहारनपुर, अंबाला, भटिंडा, लुधियाना, गंगानगर आदि से गुजरेगी।
अजमेर एक्सप्रेस रुड़की, टपरी, शामली, बड़ौत, दिल्ली, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर रूट से होकर गुजरेगी।