उत्तराखंड के गांधी व उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनैतिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गए। जिसमें स्व. बडोनी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, इंदु थपलियाल, संजय शास्त्री, भास्कर बिजल्वाण, अमित वत्स व आशुतोष शर्मा को सम्मानित किया गया। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि स्व. बडोनी ने पृथक राज्य की स्थापना के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। वह उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा थे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, शम्भू पासवान आदि मौजूद रहे।
वहीं, उत्तराखंड क्रांति दल ने इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय संगठन महामंत्री मोहन सिंह असवाल, केंद्रपाल चौहान, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, युद्धवीर चौहान, रामेश्वरी चौहान, दिनेश सेमवाल, योगी पंवार, शांति तड़ियाल, शकुंतला देवी आदि मौजूद रहे।
यहां भी हुए कार्यक्रम
इंद्रमणि बडोनी समृति समिति व श्रीगंगा गो सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। गंगा आरती स्व. बडोनी को समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, नगर निगम के स्व. इंद्रमणि बडोनी हॉल में उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की बैठक हुई। इसमें उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीएस गुसाईं, गंभीर सिंह मेवाड़, बलबीर नेगी, विक्रम भंडारी, सुधीर राय, राकेश मियां, हुकम पोखरियाल, राजेंद्र कोठारी मौजूद रहे।