फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से लापता व्यक्ति को परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कर्ज के तनाव के चलते उत्तर प्रदेश गाजियाबाद लापता हुआ व्यक्ति लक्ष्मण झूला पुलिस को मिला। पुलिने व्यक्ति को परिजनों के सौंप दिया है। थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला वीरेंद्र रमोला ने बताया कि संजय सिंह पुत्र स्व. सुरेश राठौड़ निवासी सी सात, यमुना विहार, दिल्ली ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई अभय राठौड़ निवासी विजयनगर, गाजियाबाद अचानक घर से बिना बताए निकल गया था। उसने बताया कि अभय पर कर्ज था, जिसके चलते वह काफी दिनों से परेशान था। व्यक्ति ने अपने भाई के साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी। संजय सिंह की सूचना पर पुलिस ने उसके भाई की तलाश शुरू की। मंगलवार को पुलिस को रामझूला के पास अभय घूमता हुआ मिल गया। इसके बाद पुलिस ने अभय की पत्नी को सूचित किया। बुधवार को अभय को उसकी पत्नी नीतू राठौड़ को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें