ऋषिकेश। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय और छिद्दरवाला में टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन एक लेखक, पत्रकार और जननायक ही नहीं बल्कि टिहरी की ऐतिहासिक क्रांति के भी महानायक थे। उन्होंने मात्र 14 वर्ष की किशोरावस्था में नमक सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर साबित कर दिया था कि उनके अंदर देश प्रेम की भावना किस हद तक भरी हुई थी। इसके कारण उन्हें 14 दिन जेल में रखा गया था। उनके जज्बे को आज के युवाओं को भी आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर अरविंद चौधरी, सुमित पंवार नितिन सक्सेना, अशोक पासवान, सोहन सिंह कैंतुरा, बर्फ सिंह पोखरियाल, समा पंवार आदि शामिल रहे। संवाद