चारधाम यात्रा प्रशासन की ओर से ट्रांजिट कैंप के शौचालयों की सुध नहीं ली जा रही है। स्थिति यह है कि दरवाजे की चटकनी टूटी है। किसी अन्य का सिस्टर्न खराब है। सब कुछ देखते हुए अधिकारी भी मुंह मोड़ रहे हैं।
चारधाम यात्रा प्रशासन की ओर से मंगलवार को सफाई व्यवस्था की निगरानी करने के लिए तहसीलदार (यात्रा प्रशासन) को यह काम दिया गया था। जिसका असर यह हुआ कि ट्रांजिट कैंप की फर्श की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नजर आई। लेकिन शौचालय बदहाल स्थिति में हैं।
ट्रांजिट परिसर में पंजीकरण भवन के पास बने पुरुष शौचालय में एक दरवाजे की चटकनी टूटी है। दूसरे शौचालय का सिस्टर्न टूटा है। तीसरे शौचालय का दरवाजा टूटा है। यूरिनल की भी ढंग से सफाई नहीं की जा रही है। एग्जॉस्ट फैन खराब हैं। हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था नहीं है।
-
कोट-
ट्रांजिट कैंप में शौचालयों के दरवाजे की चटकनी, सिस्टर्न और एग्जॉस्ट फैन खराब हैं तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। यात्रियों के हाथ धोने के लिए साबुन भी रखवाया जाएगा। - पीपी नौटियाल, ओएसडी, चारधाम यात्रा प्रशासन