फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश परिसर की बदलेगी तस्वीर, 200 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा

Wed, 11 Nov 2026 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो चरणों में तैयार होगी परिसर के कायाकल्प की योजना, पहले चरण में पुराने भवन होंगे ध्वस्त, दूसरे चरण में होगा नए भवनों का निर्माण
विज्ञापन


ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर को विश्वविद्यालय स्तर की सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर के समग्र विकास और आधुनिक शैक्षणिक ढांचे के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद दो चरणों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

वर्ष 2019 में पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश (ऑटोनॉमस कॉलेज) को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का परिसर बनाया गया था। हालांकि, विश्वविद्यालय परिसर का दर्जा मिलने के बावजूद यहां आधुनिक कक्षाकक्षों, प्रयोगशालाओं और अकादमिक भवनों जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रस्तावित योजना के पहले चरण में पुराने और अनुपयोगी भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में आधुनिक शैक्षणिक भवनों, कक्षाकक्षों और प्रयोगशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।

योजना के धरातल पर उतरने से परिसर में शिक्षण, प्रयोगात्मक कार्यों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी। साथ ही विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्तर का आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।
शिक्षा और विधि संकाय के लिए भी होगी कार्रवाई
श्रीदेव सुमन विवि के पीएलएमएस परिसर में विधि और शिक्षा संकाय के संचालन के लिए भी कवायद शुरु होगी। बीते मंगलवार को इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा की थी। जिसके बाद अब विवि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर अकादमिक परिषद और कार्य परिषद की बैठक में रखेगा। कुलपति प्रो. एके महाजन का कहना है कि इन पाठ्यक्रमों को शुरु किए जाने के लिए जल्द कवायद शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-करीब 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रो. एके महाजन, कुलपति, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें