संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित एक कॉम्प्लेक्स में उत्तराखंड कराटे अकादमी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट पेनचक सिलाट के नियमों और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अकादमी के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पेनचक सिलाट एसोसिएशन के हेड कोच, महासचिव बबलू दिवाकर और असिस्टेंट कोच ऋतिक कुमार ने बच्चों को पेनचक सिलाट की बारीकियां और खेल की तकनीक सिखाई। सेमिनार के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। कोतवाली उपनिरीक्षक आरती कलूड़ा, उत्तराखंड कराटे अकादमी के उपाध्यक्ष डॉ. अक्षत गोयल, सचिव राजेंद्र गुप्ता,अमित गांधी, देवेंद्र प्रजापति, सिमरन उप्पल, पवन शुक्ला, अमित उप्पल, विकास शाही आदि शामिल रहे।