फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्रशिक्षित आपदा मित्र करेंगे लोगों की मदद

Mon, 20 Oct 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
एसडीआरएफ में प्र​शिक्षण लेेते युवा आपदा मित्र: एसडीआरएफ
विज्ञापन
एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं को दक्ष बनाने के लिए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिसमें कुल 34 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। भविष्य में आपदा मित्र लोगों की मदद करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 34 स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र वितरित किया। कहा कि आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित युवा भविष्य में राज्य की आपदा तैयारियों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह प्रशिक्षण केवल ज्ञान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व और उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित करेगा।



कहा कि एसडीआरएफ द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के संयुक्त तत्वाधान में संचालित किया जा रहा है। प्रथम बैच का यह 7 दिवसीय प्रशिक्षण 13 से 19 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को फर्स्ट एड, जनरल डिजास्टर मैनेजमेंट, सर्च तकनीक, रोप रेस्क्यू आदि की सैद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, सब-इंस्पेक्टर अनूप रमोला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें