फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: योगनगरी से शुरू हुई लक्ष्मीबाई एक्सप्रेस, सप्ताह में इन चार दिन होगा संचालन

Tue, 02 Jan 2024 03:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

गाड़ी संख्या 14317 योगनगरी से लक्ष्मीबाई नगर के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन उज्जैन के बजाय लक्ष्मीबाई नगर जंक्शन तक जाएगी।
विज्ञापन
ऋषिकेश स्टेशन पर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगनगरी ऋषिकेश से आज मंगलवार को लक्ष्मीबाई नगर तक ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। ट्रेन सुबह 6:15 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी।

विज्ञापन


याेगनगरी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक ज्ञानेंद्र परिहार ने बताया कि गाड़ी संख्या 14317 योगनगरी से लक्ष्मीबाई नगर के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन उज्जैन के बजाय लक्ष्मीबाई नगर जंक्शन तक जाएगी। अभी तक यह रेलगाड़ी देहरादून से इंदौर के बीच मंगलवार व बुधवार को संचालित होती थी। वहीं, गाड़ी संख्या 14309 अब लक्ष्मीबाई नगर से सायं 3:25 बजे पर योगनगरी ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेगी, जोकि अगले दिन सायं 6:45 बजे पर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

Rishikesh News: छोटी सब्जी मंडी में रात अचानक लगी आग, एक के बाद एक नौ दुकानों को चपेट में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश के बाद हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, कोलारस, गुना, रुठियाई, चाचौड़ा, बीनागंज, ब्यावरा राजगढ़, पचोर रोड, शाहजहांपुर, मक्सी जंक्शन, उज्जैन से देवास होते हुए लक्ष्मीबाई नगर जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें