अगली परीक्षा में भी फेल हुए तो होगी बैठक
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल से शुरू होने जा रहे सुपर वीकेंड से नया यातायात प्लान लागू किया जाएगा। अगर उसमें फेल हुए तो दोबारा बैठककर विकल्पों पर बात की जाएगी। श्यामपुर फाटक और तपोवन में दो बोटल नेक चिन्हित किए गए हैं। यहां पीआरडी जवान समेत 10 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं कोयल ग्रांट, चंद्रभागा पुल, पीडब्ल्यूडी तिराहा समेत विभिन्न जगहों पर भी अतिरिक्त पीआरडी जवान और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को और भी बोटल नेक को चिन्हित करने के निर्देश दिए।
- वीकेंड पर व्यापारी करें दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल
- स्थानीय नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को नेपाली फार्म से हरिद्वार रोड पर प्रवेश दिया जाएगा
- वन-वे रूट को गूगल मैप पर अपडेट कराने की चल रही बात
रानीपोखरी मार्ग पर टूटी सड़क, पर्यटकों के लिए खतरा
नेपाली फार्म से भानियावाला, नटराज चौक होते हुए वाहनों को भद्रकाली भेजा जाएगा। पिछले साल मानसून सीजन के दौरान चंद्रभागा से भू-कटाव के चलते जंगला चौकी के पास ऋषिकेश देहरादून मार्ग का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया था। लोक निर्माण विभाग ने टूटी हुई सड़क के पास एक दीवार खड़ी कर दी और अब दूसरी तरफ सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। रात को सड़क से गुजरने वाले वाहन धोखे के चलते सड़क किनारे की दीवार से टकरा सकते हैं।