फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: यातायात पुलिस के जवानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से ऋषिकेश में कुशल यातायात प्रबंधन के लिए यातायात पुलिस के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। एनआईए की ओर से भी भेजे गए प्रशस्ति पत्र को सीओ संदीप ने यातायात पुलिस के जवानों को भेंट किए।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी अनवर खान ने बताया कि पिछले साल एनआईए दिल्ली के डीजी एएम कुलकर्णी ऋषिकेश आए थे। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया था। संकरी सड़काें पर भारी ट्रैफिक चलाने की प्रशंसा की थी। उसके बाद एनआईए के कार्यालय की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था में लगे सभी सभी पुलिस जवानों और होमगार्ड के नाम मांगे गए थे। एनआईए की ओर से भेजे प्रशस्ति पत्र को बृहस्पतिवार को सीओ ऋषिकेश संदीप नेगी ने भेंट किए। सम्मानित होने वालों में यातायात उप निरीक्षक अनवर खान, कृष कुमार, चंद्रमोहन काला, नितिन कोठारी, नितिन कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें