फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: नाबालिग को भेजा चाकलेट का डिब्बा, नोट पर लिखा अपना फोन नंबर...पहुंची पुलिस, गया जेल

Thu, 28 Mar 2024 02:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मजदूरी करने वाले एक श्रमिक ने एक छोटे बच्चे के हाथ नाबालिग को चाकलेट का एक डिब्बा भेजा। जिसमें तीन फ्रूटी और 100 रुपये का एक नोट था। नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखा था। नाबालिग ने मां के हाथ ये लग गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपोखरी पुलिस ने नाबालिग को परेशान करने और छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना रानीपोखरी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि क्षेत्र में मजदूरी करने वाले एक श्रमिक ने होली से लगभग दो दिन पहले एक छोटे बच्चे के हाथ उसकी नाबालिग बेटी को चाकलेट का एक डिब्बा भेजा। जिसमें तीन फ्रूटी और 100 रुपये का एक नोट था। नोट पर अपना मोबाइल नंबर लिखा था।

ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election: 44 हजार से अधिक छात्रों ने अपने माता-पिता को लिखी चिट्ठी, बोले- मम्मी-पापा कर लो ये नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग की मां ने जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गय। आरोपी युवक को शिव मंदिर लिस्ट्राबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार (20) पुत्र तुलसीराम निवासी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें