ऋषिकेश। बैराज लक्ष्मणझूला मार्ग पर रविवार शाम पांच बजे एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि टीम ने अपने आधुनिक कटिंग उपकरणों की सहायता से पेड़ को काटकर मार्ग को पूरी तरह से साफ कर यातायात सामान्य किया गया। संवाद