डोईवाला। साहित्य, संस्कृति और समाज को समर्पित पत्रिका साईं सृजन पटल पत्रिका का विमोचन रविवार को समाजसेवी राजन गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि पत्रिकाएं सामाजिक चेतना की मुख्य संवाहक होती हैं। डोईवाला में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजन गोयल ने साई सृजन पत्रिका का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने पत्रिका के उदेश्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच हिंदी साहित्य को आगे बढ़ाने में योगदान देगा। स्थायी लोक अदालत बागपत उत्तरप्रदेश के जज राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पत्रिका समाज में वैचारिक और सांस्कृतिक जागृति का माध्यम होती है। पत्रिका संपादक पूर्व प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि पत्रिका रचनात्मक आंदोलन का दस्तावेज है, जो साहित्य, संस्कृति और समाज की त्रिवेणी से भावी भरत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। कार्यक्रम में अंकित तिवारी, चंद्रप्रकाश गोयल, हेंमल हुरला, गगन गोयल, डबल सिंह भंडारी, रानी गोयल, अमन आदि मौजूद रहे। संवाद