फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए देश-विदेश के पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। नगर पंचायत तपोवन के वार्ड नंबर चार घुघतानी स्थित समर्पण आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। वैदिक आचार्य पंडित मनीष कोठारी ने अवधूत समर्पणानंद सरस्वती के साथ मिलकर वैदिक शिव पूजन और अनुष्ठान किया। कार्यक्रम में फ्रांस, स्पेन समेत विभिन्न देशों के पर्यटक शामिल हुए। अवधूत समर्पणानंद सरस्वती ने बताया कि महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान शिव की उपासना, आत्म चिंतन, उपवास, जप, ध्यान और रात्रि जागरण के माध्यम से अज्ञान और अंधकार पर विजय का संदेश देता है। कार्यक्रम में अल्बर्टिना, मरियाना, चेस्टेल, योगिनी अनामिका, हरीश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें