डोईवाला। नगर पालिका में हिंदुस्तान लीवर के वित्त पोषित प्रोजेक्ट सर्कुलर भारत के अंतर्गत प्लान फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण और सोर्स सेग्रीगेशन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यशाला में स्वच्छता वाहिनियों, क्षेत्रीय सुपरवाइजरों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में 45 दिनों के लिए एक आईईसी टीम का गठन करने की योजना बनाई गई। जिसमें टीम 31 मार्च तक डोईवाला के सभी घरों में सोर्स सेग्रीगेशन को बढ़ावा देने के लिए दस्तक देगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नगर की स्वच्छता को बढ़ावा देने में कार्यशाला कारगर साबित होगी। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत, सिद्धार्थ सिंह सजवाण, सुरेंद्र, जगदीश, नीरज, अजय चौहान, संजय भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद