ऋषिकेश। रक्षाबंधन के अवसर पर ग्राम सभा खदरी खड़क माफ स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान की आयुष वाटिका में पर्यावरण प्रेमी विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नीम, आंवला, अशोक, रुद्राक्ष, बिल्व पत्र और हरसिंगार जैसे औषधीय पौधों को राखी बांधी गई। जुगलान ने कहा कि जल और जंगल बचेंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। हमारी प्रकृति अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण के लिए युवाओं और मातृशक्ति को आगे आना होगा। इस दौरान मीनाक्षी कुकरेती, पूजा डंगवाल, मीनाक्षी जुयाल, ऊषा, अद्विका, आदित्री, अखिल, अमृतम, अमन, आकाश सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।