फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: 200 रुपये किलो बिका टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर के दाम लगातार आसमान छूते जा रहे हैं। बुधवार को नगर के बाजारों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक दाम पर बिका। मंडी में भी टमाटर के दामों में भारी उछाल रहा।
विज्ञापन


दरअसल मानसून में सब्जियों की आवक कम होने से दामों में उछाल हो रहा है। कोई भी सब्जी 40 से 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं बिक रही है। सबसे ज्यादा दाम टमाटर के चढ़ रहे हैं। मंगलवार तक बाजार में टमाटर के दाम 120 रुपये प्रति किलो तक थे, लेकिन बुधवार को यह 200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। कई सब्जियों की दुकानों पर तो टमाटर नजर ही नहीं आया।



डोईवाला में एक दो सब्जी विक्रेता ही मंडी से टमाटर लेकर आए। नगर चौक के सब्जी विक्रेता रवि कुमार ने बताया कि मंडी में टमाटर की 20 से 25 किलो की जो टोकरी 22 से 25 सौ रुपये में मिल रही थी, वह बुधवार को चार हजार रुपये में मिली। इसलिए ज्यादातर सब्जी विक्रेताओं ने इससे दूरी बना ली। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए फिलहाल टमाटर दामों में गिरावट आने के आसार नहीं है। उधर ऋषिकेश सब्जी मंडी का भी यही हाल रहा। जीवनीमाई के समीप संचालित सब्जी की कई दुकानों पर भी टमाटर नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें