कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। मंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए गंगा में दुग्धाभिषेक किया। स्वर्गाश्रम मंडल अध्यक्ष आदेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण घाट पर एकत्रित हुए। कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं और शिक्षा व्यवस्था बदहाल हैं। प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार किया गया है। मंत्री चुप्पी साधे हैं। प्रदर्शनकारियों में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल, अंकित गुप्ता, मुरली शर्मा, दीपक कंडारी आदि शामिल रहे।