फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कैमरे की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनगर निगम ने शहर में 20 स्थानों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

I

Iइंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम से की जाएगी निगरानी, निराश्रित पशुओं पर भी रखी जाएगी नजरI



स्वच्छता सुनिश्चित करने और जगह-जगह कूड़ा डंप करने वाले लोगों की निगरानी के लिए शहरभर में 20 स्थानों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही नगर निगम कार्यालय में एक इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।



नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 1 में श्मशान घाट, वार्ड नंबर 3 में आईएसबीटी, वार्ड नंबर 8 में केवलानंद चौक, वार्ड नंबर 10 में नीरज भवन के सामने, वार्ड नंबर 14 में मानवेंद्र नगर, वार्ड नंबर 17 में मंडी के पीछे, वार्ड नंबर 19 में अपर गंगा नगर, वार्ड नंबर 20 में निरंकारी भवन के सामने और पटरी के पास गंगानगर, वार्ड नंबर 22 में नंदू फॉर्म, वार्ड नंबर 23 में काले की ढाल, वार्ड नंबर 25 में स्टेडिया फैक्ट्री, वार्ड नंबर 27 में एम्स के पीछे, वार्ड नंबर 30 में मीरा नगर, वार्ड नंबर 32 में काली कमली दीवार हरिद्वार रोड, वार्ड नंबर 34 में नीम करोली हनुमान मंदिर और मनसा देवी फाटक, वार्ड नंबर 36 में शहीद स्मारक, वार्ड नंबर 37 में गुर्जर प्लॉट व वार्ड नंबर 38 में एफसीआई-2 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि नगर निगम की टीम सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से सभी क्षेत्रों की निगरानी कर रही है। इसमें ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित भी किया जाएगा, जो शहर में कूड़ा फैलाते हैं। इन सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निराश्रित पशुओं को नगर निगम की सीमा पर छोड़ने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन






Iशहर को स्वच्छ बनाने के लिए की जा रही मुनादीI



नगर निगम प्रशासन की ओर से स्वच्छता बनाए रखने की अपील के लिए शहरभर में मुनादी कराई जा रही है। इसमें निगम की ओर से चार से पांच आवाज को रिकॉर्ड किया गया है। इन रिकॉडिंग को कूड़ा वाहन आदि के माध्यम से वार्डों की गलियों में बजाया जा रहा है। जिसमें नागरिकों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की जा रही है। साथ ही कूड़ा फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों को चालानी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें