फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में डिजिटल स्क्रीन पर लें फिल्मों का मजा

Thu, 14 Jul 2016 01:43 AM IST
गंगादत्त थपलियाल /अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
स‌िनेमा हाल - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
फिल्में देखने के शौकीनों के लिए खुशी की खबर है। अब डिजीटल स्क्रीन पर फिल्म देखने को उन्हें देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। तीर्थनगरी के एकमात्र सिनेमाघर रामा पैलेस में सोमवार को आधुनिक फिल्म प्रोजेक्शन सिस्टम (टू के लेजर) लग जाएगा। इसके अलावा दर्शक एक सप्ताह पहले बुक माय शो पर आनलाइन बुकिंग कर घर बैठे टिकट प्रिंट कर सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीर्थनगरी में रामा पैलेस एकमात्र सिनेमाघर है। अब तक दर्शकों को इस सिनेमाघर में पर्दे पर प्रिंट फार्म में फिल्म दिखाई जाती थी।

18 जुलाई के बाद दर्शकों को अब डिजिटल स्क्रीन पर फिल्में देखने की सुविधा मिलेगी। मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि 50 लाख की लागत से टू के लेजर सिस्टम लगाया जा रहा है। यह स्क्रीन जापान से मंगाई गई है और प्रोजेक्टर कनाडा से। सिस्टम शुरू होने से दर्शकों को फिल्म की अच्छी गुणवत्ता और डिजिटल फार्म में गीत और संगीत सुनाई देगा। हालीवुड की फिल्म जंगल बुक और एग्री वर्लूड भी यहां दर्शकों को दिखाई जाएगी।

कैंटीन में लगाई गई रेट लिस्ट
रामा पैलेस की कैंटीन में उपभोक्ताओं को अब जूस, पानी, बिस्किट, टाफी और अन्य खाद्य सामग्री का मनमाना मूल्य नहीं चुकाना पड़ेगा। दर्शकों की शिकायत पर रामा पैलेस संचालकों ने इसे गंभीरता से लिया है। मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि कैंटीन में उपलब्ध खाद्य सामग्री की रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई है। उपभोक्ता रेट लिस्ट देखने के बाद भी भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें