फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को एकता के सूत्र में बांधेगी तिरंगा रैली

Mon, 22 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ ऋषिकेश।
विज्ञापन
तिरंगा रैली में हरिद्वार के सांसद निशंक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा के ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। रैली का नेतृत्व हरिद्वार सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपाइयों ने नगर क्षेत्र में दुपहिया वाहन रैली निकाली। सांसद निशंक ने कहा कि यह यात्रा देश को एकता के सूत्र में बांधने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को तिरंगा यात्रा के देहरादून से नटराज चौक पहुंचने पर स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने फूल-मालाओं ओर ढोल नगाड़ों के साथ रैली का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाधीनता के 70 साल पूरे होने पर पूरे देश में देशभक्ति और तिरंगे के प्रति भाव पैदा करने के लिए तिरंगा यात्रा का आह्वान किया है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरे विश्व में राष्ट्र भक्ति और तिरंगे के प्रति भाव का संदेश जाएगा। मौके पर भाजपा मंडलध्यक्ष चेतन शर्मा, देवेंद्र सकलानी, गोविंद अग्रवाल, ज्योति सजवाण, संदीप शास्त्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता मंमगाई, इंद्रकुमार गोदवानी, संजय शास्त्री, राजीव चौधरी, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी, राजपाल ठाकुर, कृष्ण कुमार सिंघल, ऊषा रावत, सरोज डिमरी, अनीता तिवारी, कमलेश जैन, गीता मनचंदा व राकेश पाल और जिला उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता आदि शामिल थे। तिरंगा यात्रा तीर्थनगरी से आईडीपीएल, श्यामपुर होते हुए रायवाला को प्रस्थान कर गई।

अपनी बोई फसल काट रहे भीमलाल
तिरंगा यात्रा के तहत तीर्थनगरी पहुंचे हरिद्वार सांसद निशंक ने कहा कि घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य सीएम आवास पर भूख हड़ताल पर बैठकर अपनी बोई फसल काट रहे हैं। कहा, भाजपा से उनका पहले मोह भंग हुआ और मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुगलबंदी करते रहे। कहा, राजनीति स्वच्छ होनी चाहिए। यदि मुख्यमंत्री ने आर्य से कोई वादा किया था तो उन्हें भी उसे पूरा करना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें