फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाइबिटीज ग्रसित लोगों को दिए सामान्य जीवन जीने के टिप्स

विज्ञापन
एम्स में विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विशेषज्ञ। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
एम्स में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को डिविजन ऑफ डाइबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 300 लोगों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर मधुमेह टाइप-1 के बच्चों ने बीमारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए, जिनमें मधुमेह से ग्रसित ऋषभ, कार्तिक, सुरभि आदि बच्चे शामिल थे। इन बच्चों ने टाइप-1 डाइबिटीज से ग्रसित लोगों को साधारण जीवन जीने का मूलमंत्र बताया।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत के निर्देशन में संचालित सामाजिक चिकित्सा सशक्तिकरण के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत प्रात: 9 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायवाला में मरीजों का मधुमेह परीक्षण किया गया। इसमें करीब 500 लोगों में मधुमेह की जांच की गई व उन्हें उपचार से संबंधित परामर्श दिया गया। सामान्य चिकित्सा विभाग व सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएफएम विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेखा किशोर ने लोगों को मधुमेह से बचाव के तौर तरीके बताए व उसके लक्षणों पर आधारित व्याख्यान दिया। इस मौके पर आमंत्रित स्वामी दयाधीपानंद ने योग से मधुमेह रोग के नियंत्रण पर जोर दिया। सीएफएम के सह आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने मधुमेह रोग व अवसाद विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए लोगों को मधुमेह रोग के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम में इंडोक्राइनोलॉजी की सीनियर रेजिडेंट डॉ. निशा बत्रा, पीएचडी स्कॉलर पूनम यादव, हीना उस्मानी, डाइबिटिक एजूकेटर पंकज पुंजोत, कल्पना नेगी, एमबीबीएस स्टूडेंट्स इंटर्न्स अर्नव कालरा, वर्षा बैसला, प्रियंका, हंसा चोपड़ा, विशाल शर्मा, अनुरीत कौर, महिमा कंसल, कामाक्षी सिंघला, शिवम, शिवम तोदारिया, मनोज सुथार, गौरव शर्मा, वैश्य समाज के प्रतिनिधि ऋषि अग्रवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन के महासचिव सत्यप्रकाश अग्रवाल, जीआर गुप्ता, नरेश गर्ग, बाबूराम अग्रवाल, दिनेश मुद्गल, हरीश अरोड़ा, वेदप्रकाश धींगड़ा, ओमप्रकाश मुल्तानी, बल्लू राम सिंह, जीत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें