फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच व इलाज जरूरी : प्रो. मीनू

Thu, 05 Feb 2026 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
07 -एम्स में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती एम्स निदेशक प्रो.मीनू सिंह।स्रोत-एम्स
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस पर एम्स में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लक्षणों के प्रति सजग रहकर नियमित जांच करवाने से कैंसर से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को विश्व कैंसर दिवस पर एम्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि समय पर कैंसर की जांच करवाकर सही इलाज शुरू करने से रोगी की जान बचाई जा सकती है। कैंसर से बचाव के लिए हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनानी होगी।



प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि तंबाकू को ना कहने, खानपान सही रखने, नियमित जांच करवाने, टीकाकरण करवाने और दैनिक तौर पर योग या व्यायाम करके शारीरिक तौर पर फिट रहने से कैंसर से बचा जा सकता है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि अचानक वजन कम होने, लगातार थकान महसूस करने या शरीर के किसी अंग में गांठ बनने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन


स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओर से ओपीडी एरिया में सर्वाइकल कैंसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को सर्वाइकल कैंसर से जुड़े जोखिम कारकों, कारणों, लक्षणों और इलाज के विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




-

कैंसर योद्धाओं को किया सम्मानित



कार्यक्रम के दौरान संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कैंसर को हराकर स्वस्थ जीवन जी रहे 15 बच्चों को सम्मानित किया। इनमें 4 से 17 साल तक की उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। इन सभी का एम्स में ही इलाज हुआ है और समय रहते इलाज करवाने के बाद अब ये सभी स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं। इन बच्चों ने इलाज से पूर्व और इलाज के बाद के अपने सभी अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें