फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: तहसील मुख्यालय पर टिकैत ग्रुप का प्रदर्शन

Wed, 28 Jan 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसान।स्रोत-संगठन - फोटो : विश्वविद्यालय
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने किसानों की समस्याओं के निदान के लिए तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन




भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीते सोमवार को यूनियन से जुड़े किसानों ने जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने समस्याओं के निदान की मांग की।

भाकियू टिकैत ग्रुप जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि सरकार ने किसानों से एमएसपी की गांरटी का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं किया गया है। क्षतिग्रस्त सिंचाई की नहरों व वन्यजीव फसलों को बरबाद कर रहे हैं। जिससे उनको भारी नुकसान उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




भाकियू युवा जिलाध्यक्ष अजित सिंह प्रिंस ने कहा कि किसानों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदशर्नकारियों ने समस्याओं के निदान के लिए तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह, हरभजन सिंह, मोहन सिंह, अनूप कुमार, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें