पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी के आरोपी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चोरी की गई बैटरियां भी बरामद कर ली गई हैं।
थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि मोहम्मद दानिश निवासी शीशमझाड़ी मुनीकीरेती ने तहरीर देकर अवगत कराया था कि चोरों ने उनके विक्रम से बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा अनिल कंडवाल व द्वारिका प्रसाद ने भी विक्रम से बैटरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार चौकी प्रभारी कैलाश गेट को सौंपी गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अमर सिंह सजवान निवासी चक्की वाली गली शीशमझाड़ी कैलाश गेट, अक्षय पुंडीर, निवासी निकट बग्वाल बेकरी शीशमझाड़ी कैलाश गेट, अर्जुन गौड़ निवासी गली नंबर 12 शीशमझाड़ी कैलाश गेट के रूप में हुई।