फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें 15 फरवरी तक रद

Sat, 21 Jan 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे ने मौसम में सुधार न होता देख तीर्थनगरी से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच स्थगित चल रहीं तीन रेल सेवाओं की अवधि 15 फरवरी तक बढ़ा दी हैं। पहले इन ट्रेनों को 15 जनवरी तक के लिए रद गया किया था।
विज्ञापन


दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर की सुबह 5:35 बजे आती थी और 6:45 बजे रवाना होती थी। मैदानी क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के चलते रेलवे ने पहले इस ट्रेन को आठ दिसंबर और फिर 15 जनवरी तक स्थगित किया। मौसम में सुधार न होने पर हरिद्वार और ऋषिकेश बीच चलने वाली तीन लोकल ट्रेनों को भी रद करना पड़ा।

दैनिक यात्री 15 जनवरी से स्थगित रेल सेवाओं के संचालन सुचारू होने कर आस लगाए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेलवे फिर खराब मौसम का हवाला देते हुए दिल्ली पैसेंजर 54472, हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली 54481, ऋषिकेश से हरिद्वार जाने वाली 54484 और हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाली 54485 को 15 फरवरी तक स्थगित कर दी हैं। स्टेशन मास्टर विनोद मीणा ने बताया कि अग्रिम आदेश तक दिल्ली पैसेंजर अप और तीन लोकल ट्रेन रद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें