फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खराब मौसम के कारण देरी से पहुंची तीन उड़ानें

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में तेज बारिश और खराब मौसम के कारण शनिवार को हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। इस दौरान तीन फ्लाइट एक से दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। जानकारी के मुताबिक इंडिगो की प्रयागराज से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे, इंडिगो की जयपुर से आने वाली फ्लाइट दो घंटे लेट शाम सवा चार बजे और एलाइंस एयर की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से शाम चार बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। शनिवार को इंडिगो की 12, विस्तारा की दो और एलाइंस एअर की दो फ्लाइटें जौलीग्रांट पर पहुंची।
विज्ञापन




जून की बारिश ने तोड़े पिछले पांच वर्ष के रिकार्ड



जौलीग्रांट। जून में क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक इस बार जून की बारिश ने पिछले पांच साल के रिकॉर्ड तोड़े हैं। 2017 के बाद इस बार जून में इतनी बारिश हुई है। एयरपोर्ट मौसम विभाग ने जून 2017 में 422.6 एमएम बारिश दर्ज की थी। जबकि इस साल जून में 414.7 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं शनिवार को 79.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें