फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आईडीपीएल काॅलोनी खाली करने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रह रहे लोगों से आवास खाली कराने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू कर दी है। पहले चरण में 227 आवास खाली कराए जाएंगे। इसके लिए तहसील प्रशासन ने लोगों को तीन दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आईडीपीएल और आवासीय कॉलोनी वन भूमि पर है। इसकी लीज नवंबर 2022 में खत्म हो चुकी है। अब संबंधित विभाग को भूमि स्थानांतरित करवाने के लिए प्रशासन ने आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी खाली करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासनिक टीम पिछले दो दिन से कालोनी पहुंचकर लोगों को स्वयं आवास खाली करने के लिए तीन दिन का समय दे रही हैं। तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में 227 आवास खाली करवाएं जाएंगे। इसके लिए मौखिक रूप से आईडीपीएल आवासीय कॉलोनी में रहने वालों को आवास खाली करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें