फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ कारोबारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सार

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बीते 23 सितंबर रात को उन्होंने आयकर विभाग के कार्यालय से एसी चुराया था। जब उन्होंने कबाड़ कारोबारी से इसके और पैसे मांगे तो कारोबारी ने उन्हें कहा कि चोरी की चीज की पूरी कीमत नहीं मिलती है। जिनमें बीते 10 अगस्त चोरी की गई स्पलेंडर बाइक व एक्टिवा स्कूटी की खरीद-फरोख्त करने पर कबाड़ कारोबारी चूना भट्टा रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून निवासी हबीब, बीते 30 अगस्त को चोरी की स्ट्रीट लाइट की खरीद-फरोख्त करने पर कबाड़ कारोबारी नन्हेड़ा गाजी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी समीम और अब चोरी की एसी की खरीद फरोख्त करने वाले कबाड़ कारोबारी गुर्जर प्लाट मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग कार्यालय आईडीपीएल से एसी चोरी करने वाले कबाड़ कारोबारी समेत तीन आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते 24 सितंबर को कोतवाली में राजेश मेहरा पुत्र स्व. एमएम मेहरा निवासी कार्यालय अपर आयुक्त आयकर आईडीपीएल ऋषिकेश ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते 23 सितंबर रात उनके आयकर कार्यालय निकट हनुमान मंदिर के कमरा नंबर 101 से विंडो एयर कंडीशनर अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। टीम ने घटना स्थल, आसपास वाले मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, लोगों से पूछताछ, सर्विलांस की सहायता और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
26 सितंबर को पुलिस टीम ने आईडीपीएल गोल चक्कर के पास से कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश निवासी हरिश्याम और कार्तिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि बीते 23 सितंबर रात को उन्होंने आयकर विभाग के कार्यालय से एसी चुराया था। जो उन्होंने बापूग्राम में जगदीश कबाड़ी को 2400 रुपये में बेच दिया। जब उन्होंने कबाड़ कारोबारी से इसके और पैसे मांगे तो कारोबारी ने उन्हें कहा कि चोरी की चीज की पूरी कीमत नहीं मिलती है। जिसमें दोनों ने 12-12 सौ रुपये आपस में बांट दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जगदीश कबाड़ी को कई बार चोरी का लोहा व अन्य सामान बेचा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बापूग्राम स्थित गुर्जर प्लाट मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश निवासी जगदीश के कबाड़ की दुकान से आयकर विभाग कार्यालय से चोरी किया गया ऐसी बरामद कर कबाड़ी कारोबारी जगदीश को चोरी का माल खरीद फरोख्त करने पर गिरफ्तार किया।
डेढ़ महीने में तीन कारोबारियों पर कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने बीते डेढ़ महीने में अलग-अलग घटनाओं में चोरी का माल खरीद फरोख्त करने वाले तीन कबाड़ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें बीते 10 अगस्त चोरी की गई स्पलेंडर बाइक व एक्टिवा स्कूटी की खरीद-फरोख्त करने पर कबाड़ कारोबारी चूना भट्टा रायपुर रोड थाना रायपुर देहरादून निवासी हबीब, बीते 30 अगस्त को चोरी की स्ट्रीट लाइट की खरीद-फरोख्त करने पर कबाड़ कारोबारी नन्हेड़ा गाजी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी समीम और अब चोरी की एसी की खरीद फरोख्त करने वाले कबाड़ कारोबारी गुर्जर प्लाट मनसा देवी श्यामपुर ऋषिकेश निवासी जगदीश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें