ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्य नागेन्द्र पोखरियाल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से हरिद्वार रोशनाबाद में आयोजित हुई खेल महाकुंभ 2025 की संसदीय क्षेत्र स्तरीय खेलकूद फुटबाल प्रतियोगिता में कक्षा नौ के वैभव पंत एवं अनुज पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था, वहीं छात्र कक्षा सात के छात्र कार्तिक पोरवाल ने लायंस क्लब की ओर से आयोजित वसंतोत्सव में साइकिल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। कार्यक्रम में इन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मैडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज मिश्रा ने किया। संवाद