ऋषिकेश। पुष्कर मंदिर मार्ग पर व्यापारियों एवं पल्लेदार संघ की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तृतीय महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। संध्या आरती के बाद हरिद्वार से आए कलाकारों कि ओर से भव्य शिव तांडव एवं महाकाल भस्म आरती की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के आयोजक मधुसूदन अग्रवाल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम निरंतर भव्य रूप से आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, यश कालरा, अनिल कोहली, राजीव अग्रवाल, प्रदीप, योगेश, राजेंद्र गुरेजा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद